साहिबगंज- नेशनल टेनिस बॉल क्रिकेट अंडर 14 चैंपियनशिप में झारखंड का पहला मुकाबला पूर्वांचल से हुआ. पूर्वांचल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया.मैच में झारखंड ने 6 ओवरों में 37 रन बनाया. जवाब में पूर्वांचल की टीम 24 रन पर ऑल आउट हो गई.इस मुकाबले को झारखंड ने 12 रनों से जीत लिया. दूसरा मैच दिल्ली के खिलाफ खेला गया जिसमें दिल्ली ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला लिया. दिल्ली ने 6 ओवरों में 37 रन बनाया. जवाब में साहिबगंज की टीम ने भी 37 रन बनाया. जिससे मैच ड्रॉ हो गया और दोनों टीम को एक-एक पॉइंट दिया गया.ज्ञात हो कि स्टेट टीम में साहिबगंज के खिलाड़ी ऋषभ राज, पार्थ सिंह राणा, रौनक दुबे, अंश राज, आयन वसीम, प्रिंस राज और सोनू कुमार साह शामिल किए गए हैं. साहिबगंज के रौनक दुबे को झारखंड टीम की कप्तानी दी गई है। वहीं रवि पोलार्ड को राज्य टीम का कोच नियुक्त किया गया है. साहिबगंज जिला के टेनिस बॉल क्रिकेट के सचिव सह पूर्व क्रिकेटर अशोक साहनी ने झारखंड टीम की इस जीत पर शुभकामना दी है.
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


