देवघर संताल एक्सप्रेस:-प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन आर. मित्रा CM SOE, देवघर के मैदान में किया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन आर. मित्रा के प्रभारी प्रधानाचार्य विमलेश पंकज ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त कर एवं सर्विस के माध्यम से किया। इस अवसर पर देवघर प्रखंड के बीपीओ रौशन सिंह और राहुल कुमार मौजूद रहे। सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनके उत्साहवर्धन के लिए प्रेरक शब्द कहे। प्रतियोगिता में देवघर प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों से कुल 17 टीमों ने भाग लिया, जिसमें अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग शामिल रहे। बालिका वर्ग में 9 टीमों और बालक वर्ग में 8 टीमों ने हिस्सा लिया।
मुख्य परिणाम:-
* अंडर-19 बालिका वर्ग: मातृ मंदिर CM SOE ने KGBV CM SOE को हराया।
* अंडर-14 बालक वर्ग: आर. मित्रा CM SOE ने जी.एस. हाई स्कूल को हराया।
* अंडर-19 बालक वर्ग: आर. मित्रा CM SOE ने UHS मानिकपुर को हराया।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में शारीरिक शिक्षकों शेख मोहम्मद शाहिद, संतोष कुमार पटेल, राकेश रंजन, पंकज सिंह, निर्मलेन्दु गायन, श्याम मिलन मौर्य, निर्मल वर्मा, हरिदास कुमार, मयूरी कुमारी ठाकुर, मणि भूषण और मधुसूदन सिंह की सराहनीय भूमिका रही।


