मुम्बई । अगले माह होने वाले एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट को लेकर प्रशंसकों में जमकर उत्साह है। इसमें भारत-पाकिस्तान मैच पर सभी की नजरें लगी हुई हैं। ये मुकाबला दुबई में खेला जाएगा और इसमें इसमें विज्ञापनों से मोटी कमाई की उम्मीद है क्योंकि 10 सेकेंड के ही 16 लाख रुपये मिलेंगे। एक रिपोर्ट के अनुसार एशिया कप टूर्नामेंट के मैचों के लिए विज्ञापन दरें 10 सेकंड के समय के लिए 14 से 16 लाख रुपये रखी गई है।
इस बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा। ऐेसे में भारत-पाक मैच के दौरान टीवी पर 10 सेकंड का विज्ञापन 16 लाख रुपये तक का होगा।
एशिया कप के मुकाबले 9 से 28 सितंबर के बीच खेले जाएंगे। इसमें दुबई और अबू धाबी में आठ टीमों के बीच 19 मैच खेले जाएंगे। . भारत का एशिया कप 2025 का पहला ग्रुप ए मैच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के खिलाफ दुबई में 10 सितंबर को खेला जाएगा। वहीं ग्रुप स्तर का अंतिम मैच ओमान के खिलाफ अबू धाबी में 19 सितंबर को खेला जाएगा। एक सुपर फोर मैच भी अबू धाबी में होगा, जबकि बाकी पांच सुपर फोर मैच और फाइनल दुबई में खेले जाएंगे। ग्रुप बी के छह में से पांच और ग्रुप ए के दो मैच (यूएई और ओमान और भारत व ओमान) अबू धाबी में होंगे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


