नई दिल्ली । बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन आजकल दिल्ली प्रीमियर लीग (डीपीएल) में अपने शानदार प्रदर्शन के कारण छाये हुए हैं। सार्थक ने अबतक इस लीग में 5 मैचों में चार अर्धशतकों की सहायता से 304 रन बनाए और वह सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ियों में दूसरे नंबर पर हैं।सार्थक दिल्ली की ओर से घरेलू क्रिकेट खेलते हैं। अब तक उनका उनका औसत 60.80 रहा है जबकि स्ट्राइक रेट 150.50 का रहा है। सार्थक ने नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स की ओर से खेलते हुए इस सत्र में 33 चौके और 13 छक्के लगाये हैं। सार्थक को नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स ने नीलामी में साढ़े 12 लाख रुपये में खरीदा था। सार्थक ने भी अपने को साबित करते हुए सलामी बल्लेबाज के तौर पर शानदार प्रदर्शन किया है। उनका सबसे अधिक स्कोर 82 रन है। सार्थक ने दिल्ली की ओर से 2 फर्स्ट क्लास मैच खेले हैं। उन्होंने लिस्ट ए के चार मैच और 5 टी20 मुकाबले खेले हैं। सार्थक ने साल 2016 में दिल्ली की ओर से डेब्यू किया था! .. वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 28 रन बना चुके हैं जबकि लिस्ट ए में उनके नाम 106 रन दर्ज हैं। वहीं टी20 में वह 66 रन बना चुके हैं। सार्थक अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं। साल 2018 में जब दिल्ली ने सैयद मुश्ताक अली टी20 टूर्नामेंट के लिए उन्हें बिना खेले ही टीम में शामिल किया तब,काफी विवाद हुआ था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


