दुमका ब्यूरो

दुमका । नगर थाना के लाल पोखरा मोहल्ला में एक घर में अपराधियों ने घर की महिला को चाकू का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना कल सोमवार रात की बताई जा रही है। पीड़ित परिवार का कहना है कि महिला कल रात सोच के लिए बाहर निकली थी इसी बीच 3 की संख्या में अपराधी घर में प्रवेश कर गया। चाकू की नोक पर रूम में सोए भतीजा को कब्जे में ले लिया। महिला जब रूम पर लौटी तो अपराधी बच्चा को जान मरने की धमकी देने लगा। अपराधी द्वारा घर में रखें नकद और जेबरत की मांग की गई। डर के मारे महिला ने गोदरेज से लगभग 60 हजार यह नकद और करीब 3 लाख मूल्य के जेवरात निकलकर दे दिया। नकद और जेवरात लेकर अपराधई आराम से चलते बना। अपराधी के जाने के बाद महिला ने पहली मंजिल पर सो रहे। अपने बेटा परितोष कुमार को फोन कर बुलाया। मां का पति पोता का इलाज के लिए देवघर गया हुआ था। परितोष ने देर रात नगर थाना को इसकी सूचना दी। सूचना पर घटनास्थल पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू कर दी।
——————————
थाना प्रभारी ने क्या कहा
पुलिस को मामला संदिग्ध लग रहा है। मंगलवार को थाना प्रभारी एन के प्रसाद ने बताया की मामला संदिग्ध है। सौतेला बेटा द्वारा घटना को अंजाम देने की आशंका है। जांच पुरी होने के बाद ही सच सामने आएगा की वास्तव में लूट हुई है या फिर रुपए के खातीर इसे लूट का रूप दिया गया है।



