बरहरवा-बरहरवा थाना क्षेत्र के श्यामपुर गांव में रविवार की रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया. जानकारी के अनुसार अज्ञात हमलावरों ने 36 वर्षीय युवक मिथुन रविदास के घर में घुसकर धारदार हथियार से हमला कर दिया.जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई.बताया जा रहा है कि वारदात उस समय हुई जब युवक घर के अंदर अकेला सो रहा था.वारदात की सूचना मिलते ही बरहरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में छापेमारी कर रही है.हत्या की इस घटना से श्यामपुर गांव में दहशत का माहौल है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं ग्रामीणों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग पुलिस से की है. पुलिस का कहना है कि जांच में हर पहलू को ध्यान में रख कर किया जा रहा है और जल्द ही मामले का उद्भेदन किया जाएगा.




