देवघर संताल एक्सप्रेस:-देवघर के बी.एड. कॉलेज के पास अलका सोनी के आवास पर संचालित सखी सहेली नि:शुल्क सेवा शिविर का समापन हुआ। यह सेवा शिविर एक महीने तक लगातार चला,जिसमें सखी सहेली समूह की बहनों ने कांवरिया बंधुओं को फल, शरबत और पानी नि:शुल्क उपलब्ध कराया। समापन अवसर पर सखी सहेली की संरक्षिका रीता चौरसिया ने शिविर को सफल बनाने में दिन-रात सहयोग देने के लिए अलका सोनी और उनके पति ईश्वर चंद सोनी को अंग वस्त्र से सम्मानित किया। विशेष रूप से मधुपुर से प्रतिदिन आकर सेवा में योगदान देने वाली मधुपुर सखी सहेली की अध्यक्ष सुचिता घोष को भी अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सभी बहनों ने एक स्वर में अगले वर्ष और भी व्यापक स्तर पर सेवा शिविर लगाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रीता चौरसिया, विजया सिंह, अलका सोनी, संध्या कुमारी, मौसमी मुखर्जी, सुचिता घोष, श्वेता और बबलू उपस्थित थे।




