रांची । झारखंड सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के निधन पर तीन दिन के राजकीय शोक की घोषित की है। झारखंड में इस दौरान कोई भी सरकारी कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जाएंगे। शोक की अवधि तक राष्ट्रीय झंडा आधा झुका रहेगा। चार और पांच अगस्त को राज्य के सभी सरकारी कार्यालय भी बंद रहेंगे। इस संबंध में सोमवार को झारखंड सरकार के मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग की ओर से पत्र जारी किया गया है। सीएम हेमंत सोरेन ने एक्स पर लिखा की आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ…




