रांची । राजधानी रांची में जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र में एक सनसनी मामला सामने आया जहां एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटनाचोरिया लटमा रोड स्थित राजेश्वर अपार्टमेंट की है, पुलिस के मुताबिक मृतकों में महिला के अलावा उनका 14 वर्षीय बेटा और 12 वर्षीय बेटी शामिल हैं । पुलिस ने बताया कि शव देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि सभी ने करीब तीन दिन पहले आत्महत्या की है। अपार्टमेंट से तेज दुर्गंध आने पर पड़ोसियों को संदेह हुआ उसके बाद पड़ोसियों ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा, तो महिला व उनके तीन बच्चों का शव फांसी के फंदे से लटका मिला। इसके बाद पड़ोसियों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना की पुलिस पहुंची। पुलिस ने तीनों शव को फंदे से उतारा और फिर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है ताकि आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाया जा सके।




