झारखंड में बीजेपी का दाल गलने वाला नहीं : राजेश
गोड्डा : झारखंड मुक्ति मोर्चा का राज्यव्यापी झारखंडी अधिकार मार्च कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को झामुमो जिला समिति द्वारा विशाल रैली का आयोजन किया गया। जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन के अगुवाई में अधिकार मार्च जिला मुख्यालय के रौतारा चौंक स्थित सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा स्थल से निकाला गया। झामुमो के सैकड़ों नेता कार्यकर्ता डिगा- मांदर के साथ साथ हाथों में लिखित -1932 खतियान यानी की मूल झारखण्डी, केंद्र सरकार पास करो, राज्य सरकार अनुसंसित सरना धर्म कोड, केंद्र सरकार पास करो, झारखंड सरकार का रॉयल्टी एवं टेक्स का बकाया, पैसा दो, आदिवासी मूलवासी का अधिकार देना होगा- देना होगा, झारखंड मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना जिंदाबाद, हेमंत सोरेन जिंदाबाद, वीर शिबू जिंदाबाद, कल्पना सोरेन जिंदाबाद, बीजेपी हाय हाय का तख्ती लिए हजारों की संख्या में अधिकार मार्च में शामिल थे। झारखंडी अधिकार मार्च सिनेमा हॉल चौक, हटिया चौंक, मुख्य बाजार कारगिल चौक और फिर वहां से बस स्टेंड होते हुए आसनबनी चौंक, वहां से नहर चौक होते है सरकंडा तक निकाला गया। उपस्थित मीडिया को संबोधित करते हुए केंद्रीय समिति सदस्य सह प्रवक्ता राजेश मंडल ने कहा बीजेपी देश के सामने आदिवासी हितैषी का ढिंढोरा पीटती है लेकिन एक लोकप्रिय आदिवासी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के द्वारा राज्य के हिस्से का रॉयल्टी एवं टेक्स मद का बकाया एक लाख छत्तीस हजार करोड़ रूपए मांगती है तो निरपराध जेल में बंद कर दिया जाता है। आदिवासी का सरना धर्म कोड राज्य विधान सभा से पास कर केंद्र सरकार के पास भेजने पर लटका दिया जाता है। 1932 खतियानी ही मूल झारखण्डी होगा का बिल भी पास नहीं कर रहा है। लेकिन झारखंडी का नारा है – हेमंत है तो हिम्मत है, झारखंड रुकेगा नहीं – झारखंड झुकेगा नहीं। उन्होंने कहा कि अब झारखंड में बीजेपी का दाल गलना संभव नहीं है। मार्च में जिला अध्यक्ष बासुदेव सोरेन, जिला सचिव मो० अजीमुद्दीन, सदर प्रखंड अध्यक्ष बालमुकुंद महतो, महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता झा, उपाध्यक्ष मार्था टुडू, महिला मोर्चा जिला सचिव डॉक्टर मेरी सोरेन, पोड़ैयाहाट प्रखंड महिला अध्यक्ष स्वीकृता हांसदा, महिला नेत्री लुखी मरांडी, तालामय किस्कू, जिला उपाध्यक्ष घनश्याम यादव, बिनोद मुर्मू, ताला बाबू हंसदा, कोशालेंद्र टुडू, अवध किशोर हांसदा, श्याम हेंब्रम, जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष चंदन हेंब्रम, बसंतराय बीस सूत्री अध्यक्ष सुलतान अहमद, गप्फर आलम, वरिष्ट नेता कृष्ण मुर्मू, अकीदत अंसारी, रहीम अंसारी शामिल थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


