देवघर। झारखंड लोकल बॉडीज एंप्लॉय फेडरेशन द्वारा राजव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल की घोषणा की गई। सरकार से 6 सूत्री मांगों को पूरा करने को लेकर 23 अगस्त से झारखंड के तमाम नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत के कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए हैं। वही देवघर नगर निगम के अध्यक्ष संथाल परगना प्रमंडल के अध्यक्ष संजय मंडल ने कहा है राज्य सरकार के तानाशाही और उदासीन नीति के कारण समाज के सबसे अंतिम पंक्ति में बैठने वाले कर्मचारी आज अपेक्षित महसूस कर रहा है।उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार के समय में तमाम दलित एससी-एसटी कर्मचारी का कल्याण होगा,लेकिन उल्टा हो गया है सभी अपेक्षित महसूस कर रहा है सरकार इसके मांगों पर ध्यान नहीं दे रही है,इसलिए तमाम नगर निगम,नगर परिषद के कर्मचारी मजबूर होकर के हड़ताल गए हैं। अभी अगर सरकार नहीं जागी तो आने वाले विधानसभा में सरकार को काफी नुकसान उठाना पड़ेगा जब तक की कर्मचारियों की मांगों को पूरे राज्य में हड़ताल जारी रहेगा। वही हड़ताल में सहयोग करने वालो मे प्रधान सहायक, प्रकाश भरद्वाज,जय शंकर शाह, सदासीव जजवाड़े,अमित जजवाड़े,मनोज देव, रवि,प्रभुशंकर मिश्रा,नीरज राउत, शंकर चक्रवरती, संतोष पाण्डेय,दीपक कर्मकर, बिक्रम राम,रबी राम,राजेश श्रृंगारी, दीपक राउत, रोशन राम, बीजू राम,प्रदीप राम सुनील राम, पप्पू मेहतर,गोबन्दा, क्रमबीर राम, सूरज दयाल,संदीप राम, विभीषण राम, मनीष भरद्वाज, समेत अन्य हड़ताल में सहयोग कर रहे है।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


