संताल एक्सप्रेस

जितेन्द्र दास
हिरणपुर (पाकुड़ ) । हिरणपुर बाजार के लगी नंबर एक व दो मे दुकानदारो द्वारा अतिक्रमण फिर से बढ़ता जा रहा है। जिला प्रशासन व लिट्टीपाड़ा अंचलाधिकारी के द्वारा दिसम्बर 2024 में अभियान चलाकर अतिक्रमण मुक्त कराया था। साथ ही 67 दुकानदारों को स्पष्ट निर्देश कि वे अविलंब अपने अतिक्रमण को हटाए,लेकिन समय बीतते ही प्रशासन की सख्ती को दरकिनार करते हुए फिर वही पुराना दृश्य लौट आया। दुकादर अपने हरकतों से कम नही है, दुकान से बहार दुकान लगाकर अतिक्रमण कर रहे है। बाजार में लोगो का चलना दूभर हो गया है। प्रशासन की पिछली कार्रवाई के समय दुकानदारों ने सड़को से हटकर अपनी दुकानें समेट ली थी, लेकिन यह बदलाव कुछ दी दिनों का मेहमान साबित हुआ। जैसे ही कार्रवाई का असर कम हुआ, दुकानदारों ने अतिक्रमण करना शुरू कर एक नंबर गली को अपने कब्जे में ले लिया है। उधर हिरणपुर बाजार के सुभाष चौक, मिशन पथ ,रानीपुर पथ सहित अन्य चौक चौराहों पर अतिक्रमण फिर से शुरू कर लिया गया है। प्रशासन की चेतावनी महज औपचारिकता बनकर रह गई है।





