पुलिस लाईन के महिला पुलिस बैरक के निकट गिरा पड़ा था मृतक पुलिसकर्मी*

साहिबगंज- जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के पुलिस लाईन स्थित महिला पुलिस बैरक के निकट पुराने क्वार्टर क्षेत्र से रविवार को सुरजीत यादव नामक पुलिसकर्मी का शव बरामद होने से साहिबगंज सनसनी मच गई है. मिली जानकारी के अनुसार सुरजीत यादव महिला बैरक के पास गिरा पड़ा था.जिसे आनन-फानन मे साहिबगंज सदर अस्पताल लाया गया. जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. चिकित्सक बताया कि मृतक का दाहिना हाथ जख्मी है और हाथ भी टूटा हुआ है. वहीं मामले की सूचना मिलते ही मृतक के ससुर नगर थाना क्षेत्र के तालबन्ना निवासी सुरेंदर यादव अस्पताल पहुंचे.उन्होने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक सुरजीत यादव उनका दामाद था.जो कि पाकुड़ जिले के महेशपुर निवासी बृजमोहन यादव का पुत्र था. इससे मेरी पुत्री की करीब 10 वर्ष पूर्व शादी हुई थी.जिससे एक 7 वर्षीय व एक 2 वर्षीय दो बच्चा है.दोनों दंपति साहिबगंज जिला मुख्यालय के आजाद नगर में रहते थे.मृतक एक पुलिस कर्मी था.और मुफस्सिल थाना में कार्यरत था.वही मामले की सूचना मिलते ही साहिबगंज के प्रभारी सह गोड्डा एसपी अनिमेष नैथानी साहिबगंज पहुंच कर मामले की जानकारी ली.वही पुलिसिया जानकारी के अनुसार मृतक पुलिसकर्मी का बीते शनिवार को ही कमान दुमका मंडल कारा के लिए कटा था. यह अगर आज जीवित होते तो दुमका मंडल कारा में कार्यभाल संभालते. इधर इस घटना से पूरे पुलिस महकमे में खलबली मच गई है.और पुलिस गहन तरीके से मामले की जांच में जुट गई है.वही साहिबगंज के प्रभारी प्रभारी सह गोड्डा एसपी अनिमेष नैथानी ने पत्रकारों को बताया कि आरक्षी संख्या 96 सुरजीत कुमार के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है.प्रथम दृष्टया हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. साक्ष्य संकलन के लिए एफएसएल की टीम साहिबगंज आ रही है. एक एसआईटी टीम का भी गठन किया गया है.पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.गोली लगने की पुष्टि अभी नहीं हुई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मामले का खुलासा होगा.



