साहिबगंज- तालझारी थाना क्षेत्र के महाराजपुर के डाक बंगला के समीप गुरुवार की शाम करीब साढ़े छह बजे एक युवक को गोली मार दी.गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक को घायलावस्था में इलाज के लिए परिजनों ने 108 एम्बुलेंस से सदर अस्पताल पहुंचा. जहां जांचोपरांत चिकित्सक डॉ मुकेश कुमार ने युवक को मृत घोषित कर दिया.मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक महाराजपुर नया टोला निवासी बेचन मंडल का 30 वर्षीय पुत्र पांचू मंडल था. मृतक का बड़ा भाई फेकन मंडल ने बताया कि किसी ने उसे बताया कि पांचू मंडल को गोली लगी है. जब घटना स्थल पर जाकर देखा तो वे घायलावस्था में वहां पड़ा था. मृतक ने अपने बड़ा भाई फेकन मंडल को बताया कि जॉनी टाइगर नामक एक युवक ने उसे गोली मारी है. वही ग्रामीण इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया. जहां रास्ते मे घायल ने दम तोड़ दिया. वही गोली मृतक के सीने के बीच लगी है. वही डॉ. मुकेश कुमार ने बताया कि गोली मृतक के सीना के बीच लगी है. गोली आर-पार हो गई है. वही पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल सकेगा. कि मृतक को कितना गोली लगी है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.वही युवक की मौत के बाद परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल है.




