राजमहल-राजमहल रेलवे स्टेशन परिसर में गुरुवार को अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत पुनर्विकसित राजमहल रेलवे स्टेशन का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से किया. इस दौरान मालदा मंडल के सीपीएम राजेश नगवाले ने राजमहल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक अनंत कुमार ओझा एवं राजमहल विधायक प्रतिनिधि मो मारूफ उर्फ गुड्डू को पुष्प गुच्छ देकर उनका स्वागत किया.वही स्कूली छात्रों ने संस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किया.वही मालदा मंडल के माध्यम से राजमहल के चार विद्यालय के कई छात्रों के द्वारा राजमहल रेलवे स्टेशन व ऑपरेशन सिंदूर का चित्र बनाया था. जिसमें स्कूली बच्चों को प्रमाण पत्र व पुरूस्कार देकर सम्मानित किया.मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान के बीकानेर में मुख्य कार्यक्रम स्थल से देश के 18 राज्यों के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशनों का 26 हजार करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन कर राष्ट्र को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समर्पित किया.जानकारी के अनुसार राजमहल रेलवे स्टेशन का 7.03 करोड़ रूपए के लागत से ऐतिहासिक राजमहल रेलवे स्टेशन को पुनर्विकसित किया गया. जिसमें प्रथम श्रेणी और द्वितीय श्रेणी के प्रतीक्षालय, आरक्षित लाउंज, कार्यकारी लाउंज और महिला प्रतीक्षालय का नवीनीकरण और निर्माण, जिसमें एक नया पे एंड यूज़ शौचालय सुविधा भी शामिल है. स्टेशन नेविगेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए साइनेज कार्य का कार्यान्वयन किया गया. आकर्षक मूर्तियों और मानक अंदरूनी हिस्सों की स्थापना, स्थानीय कला और ऐतिहासिक स्मारकों से प्रेरित आंतरिक और बाहरी साज-सज्जा, सभी के लिए पहुँच सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह से दिव्यांगजन-अनुकूल बुनियादी ढाँचा,

गतिशील यात्री जानकारी के लिए एक बड़े आकार की इनडोर वीडियो वॉल की स्थापना, स्टेशन परिसर के भीतर नेविगेशन को सुव्यवस्थित करने के लिए साइनेज कार्य, लंबी ट्रेनों को समायोजित करने के लिए प्लेटफ़ॉर्म विस्तार सर्कुलेटिंग क्षेत्र और पैदल यात्री मार्गों का विकास एवं सौंदर्यपूर्ण प्रकाश व्यवस्था के साथ एक आधुनिक अग्रभाग का निर्माण किया गया. मौके पर भाजपा नेता उज्ज्वल मंडल, पंकज घोष, प्रदीप अग्रवाल, संजीव कुमार गौरव, कार्तिक साहा, जिप सदस्य अब्दुल बारीक शेख, केताबूद्दीन शेख, मनोज साहा, आजाद शेख, अजय चौधरी, कृष्णा महतो, अब्दुल रहमान सहित सैकड़ों गणमान्य नागरिक उपस्थित थे.



