संताल एक्सप्रेस संवाददाता
पाकुड़।महिला सुरक्षा, सम्मान व न्याय सुनिश्चित करने में ममता सरकार की विफलता , शर्मशार करनेवाली नृशंस गैंगरेप, हत्या व कोलकाता आरजी कर अस्पताल की डाक्टर बेटी व उसके परिवार को न्याय दिलाने हेतु भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती शाबरी पाल के नेतृत्व एवं महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमती सम्पा साहा, भाजपा नेत्री श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह एवं अनेकों वरीय पदाधिकारियों व महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं के उपस्थिती में बीते शाम कैंडल मार्च निकाला गया और दुष्कर्मी को जल्द से जल्द फांसी की सजा की मांग की। श्रीमती शाबरी पाल ने कहा कि कोलकाता आरजी कर अस्पताल में हुई डाक्टर बेटी के निर्मम गैंगरेप व हत्या और फिर उसके बाद पश्चिम बंगाल की ममता सरकार और उनकी पुलिस प्रशासन के द्वारा मामले की लीपापोती व दरिंदों अपराधियों को बचाने में खेले जा रहे अनुचित खेल से मन घोर व्यथित व आक्रोशित हैं। बहनों-बेटियों-माॅंओ की सुरक्षा, सम्मान व न्याय के प्रति देश को एकजुट कर दृढ़ संकल्पता से संघर्ष करने के लिए प्रेरित कर दी है। उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर उसकी आत्मा व उसके परिवार को समुचित न्याय दिलाने व ऐसे दरिंदों के विरुद्ध पूरे देश में कठोर से कठोर कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने तक पुरजोर संघर्ष करते रहने का हम सभी महिलाएं दृढ़ संकल्प दोहराते हैं। श्रीमती मीरा प्रवीण सिंह ने कहा कि ममता सरकार में महिलाएं सुरक्षित नही है। ममता बनर्जी इस्तीफा दें या अविलंब राष्ट्रपति शासन लगाई जाए। दरिंदों में कानून का भय पैदा करने के लिए हर छोटे-बड़े मामले में वीडियो रिकॉर्डिंग में अविलंब सभी जरूरी जाॅंच के साथ ठोस कारवाई, सबुतों/घटनास्थल/गवाहों के संरक्षण, पदाधिकारियों के जवाबदेही, न्याय व महिलाओं के सुरक्षा की एक ठोस व्यवस्था सुनिश्चित कराना हम।सबका धर्म है।श्रीमती सम्पा साहा ने कहा कि कोलकाता में हुए घटना ने पूरी देश को झग झोर दिया है। भाजपा महिला मोर्चा व पूरा देश ममता से स्तीफा की मांग कर रही है । न्याय व, महिलाओं की सुरक्षा व ऐसे हैवानों पर अंकुश लगाने के लिए पश्चिम बंगाल में राष्ट्रपति शासन व बदलाव आवश्यक है । कैंडल मार्च में पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला महामंत्री रूपेश भगत, वरीय नेता संजीव साह, सोमनाथ पाल, राहुल शर्मा, महिला मोर्चा नेता तुलसी वर्द्धन, सोमा पाल, पिंकी सिंह, रिंकू दास, कृष्णा शर्मा, चंदना घोष, माम्पी पाल, बोनानी सरकार एवं अनेकों सम्मानित महिला कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


