संताल एक्सप्रेस संवाददाता
महेशपुर (पाकुड़ )। पाकुड़ मांझी परगाना लंहानती वैसी महेशपुर द्वारा एक रैली महेशपुर के अंबेडकर चौक से प्रखंड कार्यालय तक निकला गया । माझी परगना लंहानती वैसी की रैली ढोल नगाड़े के साथ ब्लॉक कैम्पस में आए एवं माझी परगना लंहानती वैसी के प्रधान जितेंद्र मुर्मू एवं साइमन मुर्मू ,बबलू मरांडी ने प्रखंड विकास पदाधिकारी महेशपुर को एक आवेदन सोपा ।उक्त रैली में एसपीटी एक्ट एवं सीएनटी एक्ट को शक्ति से लागू करने नैटारी पब्लिक द्वारा आवेदन पत्र शपथ पत्र के माध्यम से आदिवासियों का अवैध जमीन हत्यातरन कर सरकार प्रशासन अभिलंब कार्रवाई करें उसे पर रोक लगाने, विवाहित आदिवासी महिला का जाति प्रमाण पत्र अपने पिता के घर से बनाते समय प्रावधानों को रोक लगाने ,आदिवासी क्षेत्रों में आदिवासियों के जमीन को गैर आदिवासियों के द्वारा अवैध रूप से कब्जा किया जाने तथा सभी अंचलों में ऐसी जमीन की जांच किया जाने ,एवं आधी रात को पाकुड़ के केके एम कॉलेज छात्रावास में पुलिस प्रशासन की गुंडागर्दी से पुलिस के कुकततृ से छात्रावास का शैक्षणिक माहौल खराब हुआ है । इसलिए इसकी उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की जाए आदि नारे लगा रहे थे उक्त बैठक में जितेंद्र मुर्मू, कमलाकांत मुर्मू, बबलू मरांडी, धोने मरांडी,प्रधान सोरेन ,सहित सैकड़ो प्रधान सम्मिलित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


