नई दिल्ली । भारत की मात्र दो घंटे की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के पसीने छूट गए। गिड़गिड़ाने लगा और दुनिया के तमाम देशों से कर्जा मांगने लगा। तमाम देशों के आगे रोने वाले पाकिस्तान ने कहा कि दुश्मन ने बहुत नुकसान पहुंचाया है। लाहौर, कराची जैसे कई शहर तबाह हो गए हैं। सहयोगी देश पाकिस्तान पर रहम करें। वहीं अमेरिका ने साफ कह दिया कि हम दोनों देशों के बीच कतई दखल नहीं देंगे।
पाकिस्तान ने भारत के साथ जंग के हालात के बीच सहयोगियों से कर्ज मांगा है। पाकिस्तान के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन ने कहा कि दुश्मन ने काफी नुकसान पहुंचाया है। इस्लामाबाद ने बढ़ती जंग और शेयरों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद देने का आग्रह किया है।
पाकिस्तान सरकार ने भारत के साथ जंग के बीच सहयोगियों से ज्यादा लोन देने की अपील की है। पाकिस्तान के इकोनॉमिक अफेयर्स डिवीजन ने बढ़ती जंग और शेयरों में गिरावट के बीच अंतरराष्ट्रीय सहयोगियों से मदद देने का आग्रह किया है। पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था पहले से ही संकट में है। उसके पास मई 2025 तक केवल 15.25 बिलियन डॉलर के विदेशी मुद्रा भंडार हैं, जबकि उसे अगले 12 महीनों में 30 बिलियन डॉलर का विदेशी कर्ज चुकाना है।
भारत और पाकिस्तान के बीच गुरुवार को संघर्ष बढ़ गया। पाकिस्तान ने गुरुवार रात को जम्मू-कश्मीर, पंजाब और राजस्थान में ड्रोन और मिसाइल से हमले किए। भारत ने जवाबी कार्रवाई करते हुए डिफेंस सिस्टम एस-400 से ड्रोन्स-मिसाइल मार गिराईं।इस बीच अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने कहा कि भारत-पाक संघर्ष में हमारा कोई काम नहीं हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प दोनों देशों को तनाव कम करने के लिए कह रहे हैं। वेंस ने कहा कि हम भारत और पाकिस्तान से हथियार डालने के लिए नहीं कह सकते हैं।
पाक का दावा- भारत के 25 ड्रोन गिराए
इधर, पाकिस्तानी सेना का कहना है कि उसने पाकिस्तानी हवाई क्षेत्र में घुसने वाले भारत के 25 ड्रोन मार गिराए हैं। सैन्य प्रवक्ता लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा कि भारत ने कराची और लाहौर जैसे शहरों को निशाना बनाया। उसे इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। दरअसल, ऑपरेशन सिंदूर के दूसरे दिन भारत ने पाकिस्तान पर बड़ा एक्शन लिया। गुरुवार सुबह भारत की स्ट्राइक में पाकिस्तान के तीन बड़े शहरों लाहौर, कराची और रावलपिंडी में लगे एचक्यू-9 एयर डिफेंस सिस्टम तबाह हो गए। हमले के लिए भारत ने इजराइली हार्पी ड्रोन का इस्तेमाल किया।






