एनटीए जांच में जुटी, अरविंद-प्रियदर्शी की खंगाल रही कुंडली, एआई की ले रही मदद
पटना । देशभर में रविवार को नीट यूजी की परीक्षा आयोजित की गई थी। एक बार फिर परीक्षा माफियाओं ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया। ओडिशा में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के अरविंद कुमार और झारखंड के प्रियदर्शी कुमार समेत अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एनटीए भी इस बात की जांच में जुट गया है कि क्या ये परीक्षा माफिया अन्य राज्यों के परीक्षा केंद्रों पर भी गड़बड़ी कर रहे थे। वहीं इस पूरे मामले जांच संजीव मुखिया से जोड़ते हुए भी की जाएगी।
एनटीए इसके लिए एआई तकनीक का सहारा ले रही है। बता दें परीक्षा माफिया मूल अभियार्थियों की जगह सॉल्वर को बैठाने की कोशिश कर रहे थे और इसके लिए 20 से 30 लाख में डील की थी। उड़ीसा पुलिस ने समय रहते इन लोगों को गिरफ्तार कर लिया और अब इस पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में ओडिशा पुलिस जांच के लिए बिहार आ सकती है। एनटीए की टीम अलग-अलग एंगल से जांच करेगी।
अब जो जानकारी मिल रही है, उसके मुताबिक ओडिशा पुलिस जांच के दौरान जरूरत पड़ने पर बिहार पुलिस का भी सहयोग लेगी क्योंकि आरोपी अरविंद बिहार का रहने वाला है। उड़ीसा पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कहीं अरविंद के तार संजीव मुखिया से तो नहीं जुड़े हैं। ओडिशा में माफियाओं ने परीक्षार्थियों की जगह सॉल्वर बैठाने का प्रयास किया। इस माफिया में बिहार का एक सदस्य भी शामिल है।
जानकारी में बताया जा रहा है कि इस पूरे मामले की डील 20 से 30 लाख रुपए में हुई थी। जानकारी के अनुसार आरोपी अरविंद कुमार के साथ ही गिरोह के अन्य सदस्य भी गिरफ्तार किए गए हैं, जिनमें एक झारखंड का निवासी प्रियदर्शी कुमार है।






