संताल एक्सप्रेस
जितेंद्र दास

पाकुड़। मंगलवार को पाकुड़ ब्लॉक परिसर से जनसेवक सह प्रभारी पंचायत सचिव वतन कुमार को एसीबी की टीम ब्लॉक कैंपस में चाय दुकान के निकट दस हजार रुपए घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। वतन पाकुड़ सदर प्रखंड के जमशेदपुर पंचायत के पंचायत सचिव है।
एसीबी की टीम में डीएसपी रैंक के दर्जन भर अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद थे। एसीबी ने उसे जाल बिछाकर पंचायत सचिव वतन कुमार को उस समय गिरफ्तार किया जब शिकायतकर्ता उन्हें दस हजार रुपए घुस के रूप में चुकता कर रहे थे। टीम ने वतन कुमार को ब्लॉक कैंपस में वीडियो कार्यालय कक्ष में लेकर गए जहां कागजी कार्रवाई करते हुए उन्हें अपने कब्जे में लेकर अपने साथ दुमका ले गई। इस दौरान काफी संख्या में प्रखंड कार्यालय व आम लोग काफी संख्या में जुट गए। इस कार्रवाई से प्रखंड परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार मनरेगा के तहत सिंचाई कूप निर्माण के अभिकर्ता असिकुल से पंचायत सचिव ने 20 हजार रुपये की मांगी थी। अभिकर्ता ने इसकी शिकायत दुमका एसीबी से की। जांच में शिकायत सही पाए जाने के बाद एसीबी ने कार्रवाई की योजना बनाई और एसीबी की टीम ब्लॉक परिसर में सुबह 11 बजे से सिविल ड्रेस में पहुंच गई थी। और आसपास घूम रहे थे। लगभग 4:00 घंटे तक एसीबी के अधिकारी सत्यापन की तैयारी में जुटे रहे। शिकायतकर्ता ने जैसे ही पंचायत सचिव को रुपए थमाया, एसीबी के अधिकारियों ने उन्हें पकड़ लिया। पकड़ते ही पंचायत सचिव चकित हो गया। एसीबी के डीएसपी ने बताया कि पाकुड़ ब्लॉक के जमशेरपुर पंचायत में मनरेगा सिंचाई कूप निर्माण के एवज में पंचायत सचिव वतन कुमार ने बीस हजार रुपया घूस मांगा था। जिसकी आज पहली किस्त 10 हजार दिया जाना था।





