नई दिल्ली । इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्सवेल पहले नंबर पर हैं। मैक्सवेल 140 मैच की 134 पारियों में सबसे अधिक 19 बार शून्य पर आउट हुए हैं। वहीं भारतीय टीम के कप्तान और मुंबई इंडियंस के लिए सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं। रोहित रोहित 265 मैच की 260 पारियों में 18 बार शून्य पर आउट हुए। हालांकि, रोहित इस सत्र में शुरुआती असफलता के बाद फॉर्म में लौट आए है। उन्होंने पिछली दो पारियों में अर्धशतक भी लगाये हैं।
रोहित ने पिछली दो पारियों की बात करें तो उन्होंने पहले सीएसके और फिर सनराजर्स हैदराबाद के खिलाफ लगातार अर्धशतक लगाये। रोहित के हैदराबाद के खिलाफ रोहित ने 70 रनों की पारी खेली। पारी के दौरान उन्होंने 8 चौके और 3 लंबे छक्के भी लगाये। रोहित की इस शानदार पारी ds बल पर मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हरा दिया है। रोहित ने इस सत्र में सीएसके के सामने टूर्नामेंट में अपना पहला अर्धशतक लगाया था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


