मुंबई । कोलकाता में महिला डॉक्टर के रेप और हत्या के मामले में पूरा देश गुस्से में हैं। सभी चाहते हैं कि दोषियों को सख्त सजा मिल और भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने की पुख्ता पहल हो। अभिनेता एवं भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती ने दुख जताते हुए कहा है कि पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त हैं इस घटना से जुड़े लोगों को जल्द से जल्द से सजा होना चाहिए। मिथुन ने कहा कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की स्थिति और भयावह होगी। उन्होंने कहा, मैं बहुत जगह बहुत बार बोलता रहा हूं कि आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल की स्थिति बहुत डरावनी होगी… बंगाली होकर सिर उठाकर नहीं चल पा रहा। मिथुन चक्रवर्ती का एक वीडियो पश्चिम बंगाल बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में मिथुन आगे कहते हैं, मृतक डॉक्टर के परिवार के प्रति मेरी संवेदना है। जो लोग इस घटना से जुड़े हैं उन्हें जल्द से जल्द सज़ा होनी चाहिए, यही मेरी कामना है। इसके साथ ही उन्होंने पश्चिम बंगाल की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।
वहीं दूसरी तरफ अभिनेता एवं नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने भी कोलकाता रेप और मर्डर केस पर बयान दिया है। उन्होंने इस घटना पर दुख जताया और कहा कि वह फैमिली और डॉक्टर के साथ हूं। उन्होंने हड़ताल पर बैठे डॉक्टर्स से अपील कि वह इसे खत्म करें। उन्होंने हवाला दिया कि कोई गरीब बीमार पड़ जाए, तो क्या डॉक्टर अपने-आप को माफ कर पाएंगे? सिन्हा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का सपोर्ट किया। उन्होंने कहा कि डॉक्टर अब सेन्ट्रल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत अपनी सुरक्षा मांग रहे हैं तो इसमें ममता जी क्या कर सकती हैं? यहां पर कितनी फेक न्यूज चल रही है। व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी पर चल रहा है कि पीड़िता के गले ही हड्डी टूट गई है। उन्होंने मामले में केंद्र सरकार की साजिश की ओर संकेत दिए और बोले, ‘कहीं इन सब के पीछे दिल्ली का तो काम नहीं है।’
बता दें कि कोलकाता रेप और मर्डर केस को लेकर पूरे भारत में रोष है। आम आदमी से लेकर नेता, अभिनेता सब इसकी कड़ी निंदा कर रहे हैं। आयुष्मान खुराना, अली गोनी, आलिया भट्ट, प्रियंका चोपड़ा, अनुष्का शर्मा समेत कई सेलेब्स ने कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में हुए डॉक्टर के रेप और मर्डर दुख जताया। अब दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती ने इस पर दुख जताया है। उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं और घटना से जुड़े लोगों को जल्द से जल्द से सजा देने की मांग की।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


