रांची । झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में पिछले 10 दिनों से गर्जन, वज्रपात और तेज हवाएं चल रही हैं।
मौसम में यह बदलाव काल बैसाखी के चलते हुआ है। यह जानकारी मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने मंगलवार को दी। उन्होंने बताया कि काल बैसाखी अप्रैल-मई में पूर्वी भारत में आने वाला एक मौसमी तूफान है, जिसमें तेज हवा, बारिश और वज्रपात एक साथ होते हैं। इसके चलते बंगाल की खाड़ी से नमी आ रही है। इसके कारण मौसम में परिवर्तन देखा जा रहा है।

उन्होंने बताया कि झारखंड में यह स्थिति 18 अप्रैल तक देखने को मिलेगी। राज्य के विभिन हिस्सों में हल्की बारिश, गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है। साथ ही 30-50 कि रफ्तार से तेज हवा चल सकती है। वहीं मंगलवार रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक बादल छाए रहे और मध्यम गति की हवाएं चली। इससे गर्मी का एहसास कम हुआ। रांची में तापमान 33.8, जमशेदपुर में डालटेनगंज में 35.8, बोकारो में 33.2 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
इस खबर को भी पढ़े :- पूर्वी सिंहभूम : गैस सिलेंडर लदा ट्रेलर पलटा
इस खबर को भी पढ़े :-अंबेडकर की प्रतिमा चोरी हो जाने पर भड़के लोग
इस खबर को भी पढ़े :-टाटा स्टील के एचएसएम विभाग में हादसा
इस खबर को भी पढ़े :- ज्वेलरी शॉप के सिक्योरिटी गार्ड की ड्यूटी के दौरान अचानक मौत
इस खबर को भी पढ़े :- ट्रेन की छत पर चढ़ने के बाद करंट लगने से एक सैनिक की मौत
इस खबर को भी पढ़े :- सड़क हादसे में नौ सेना जवान सहित तीन की मौत



