रांची । राज्य पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के भाजपा में शामिल होने के कयासों के बीच राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रविवार काे भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने गोड्डा में आयोजित कार्यक्रम में कहा कि भाजपा पैसे के दम पर पार्टी तोड़ रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में जल्द ही चुनाव की घंटी बजनेवाली है और चुनाव की घंटी हमारे विरोधी भाजपा के पास है। भाजपा पार्टी तोड़ने का काम करती है। पैसे के दम पर पार्टी तोड़ी जा रही है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि चुनाव आयोग अब संवैधानिक संस्था नहीं है। ये भाजपा की संस्था हो गयी है। यही वजह है कि चुनाव की घंटी बीजेपी के पास है। हेमंत सोरेन ने भाजपा को चुनौती दी कि आज चुनाव की घंटी बजाओ, हम कल सफाया कर देंगे। हेमंत सोरेन ने कहा कि लोकसभा में भी भाजपा ने जहर घोलने का काम किया था लेकिन अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सकी। वह एकता और अखंडता को तोड़ने का काम करती है। हमारी सरकार को देखकर विरोधियों को पसीना छूट रहा है। पैसे के बल पर न सिर्फ घर तोड़ा जा रहा है, बल्कि पार्टी तोड़ी जा रही है। नेता पैसे के चलते इधर-उधर चले जाते हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now