— – तीन दिनों से झूलनोत्सव में बहती रही है भक्ति की रसधारा
गोड्डा : : झूलन पधारो श्यामा, मिलन की रैन … लाल तेरी अखिया नींद भर आईं …,
सहित शास्त्रीय संगीत की धुनों में पिरोकर की गई प्रस्तुति ने उपस्थित श्रोताओं को मंत्र मुग्ध कर दिया। अवसर पर गांधीनगर दुर्गा मंदिर के समीप आयोजित झूलनोत्सव का। इस दौरान भजन गायक बनमाली झा जी महाराज ने एक से बढ़कर एक झूलन गीत सुनाकर देर रात तक श्रोताओं को भक्तिसागर में गोता लगाने को विवश कर दिया। उन्होंने प्रत्येक प्रहर के अनुसार भजन की प्रस्तुति की। तबले पर उनका संगत गायत्री चरण वत्स दे रहे थे जबकि सुनील कुमार झा, अरविंद झा सहित टोली ने समस्वर से भजन को दोहराकर चार चांद लगा दिया। झूलनोत्सव के दौरान पिछले तीन दिनों से जगह- जगह भक्ति रस की धारा प्रवाहित हो रही है। इसी कड़ी में जिला मुख्यालय के शांतिनगर मुहल्ला में निवर्तमान नगर उपाध्यक्ष सह जिला 20 सूत्री सदस्य बेणु चौबे की अगुवाई में झूलनोत्सव का आयोजित किया गया । झूलनोत्सव की संगीत संध्या में महिलाओं की टोली ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत कर कार्यक्रम को चार चांद लगा दिया। देर रात तक श्रद्धालु थिरकने को विवश हो गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में गौरीशंकर चौबे, योगानंद सिंह, नीनी भारती, मुकेश, त्रिपुरारी आदि ने भी प्रस्तुति देकर देर रात तक सभी को कृष्ण भक्ति के सागर में गोता लगवाया। टीम के अन्य कलाकारों ने एक से बढ़कर एक पारंपरिक भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय बना दिया।वहीं ग्रामीण में सदर प्रखंड क्षेत्र के मोलनाकिता, पथरगामा के खरियानी सहित विभिन्न ठाकुरबाड़ी में झूलनोत्सव का आयोजन किया गया। जहां आसपास के श्रद्धालु राधा-कृष्ण की भक्ति की अविरल बहती धारा का छककर रसपान कर रहे हैं।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


