रायपुर । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। अब सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (सीबीआई) ने महादेव ऐप घोटाले में उन्हें आरोपी बनाया है। 6000 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा घोटाले से जुड़े केस में सीबीआई ने बघेल का नाम एफआईआर में शामिल किया है। यह घटनाक्रम ऐसे समय पर हुआ है जब एक सप्ताह पहले एजेंसी ने चार राज्यों में 60 ठिकानों पर छापेमारी की थी, जिसमें बघेल का आवास, कुछ नौकरशाह और पुलिस अधिकारियों के घर शामिल थे।






