जयपुर । राजस्थान के चूरू की 90 साल की दादी पानी देवी गोदारा इंडोनेशिया में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। एशियाई मास्टर के रूप में भारत की ओर से 100 मीटर की दौड़ में भाग लेंगी।
सितंबर माह से इंडोनेशिया में होने वाली एशियन मास्टर एथलीट्स में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। हाल ही में पानी देवी ने बेंगलुरु में आयोजित 45वीं नेशनल मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 100 मीटर दौड़ में भाग लिया था। जिसमें उन्होंने गोल्ड मेडल जीता था।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


