प्रयागराज । इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रिसर्च एसोसिएट्स के पद आवेदन आमंत्रित किए हैं। आवेदन की प्रक्रिया ऑफिशियल वेबसाइट पर 15 मार्च 2025 से शुरू होगी। जिसमें अभ्यर्थी अंतिम तिथि 1 अप्रैल 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क का भुगतान करने की लास्ट डेट 8 अप्रैल 2025 है। वहीं बिना एप्लिकेशन फीस के आवेदन फॉर्म अस्वीकार कर दिया जाएगा।हाई कोर्ट रिसर्च एसोसिएट्स की इस वैकेंसी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ एलएलबी में बैचलर की डिग्री 3 वर्ष/5 वर्ष की होनी चाहिए। जो अभ्यर्थी एलएलबी अंतिम वर्ष की पढ़ाई कर रहे हैं, वो भी इस भर्ती में आवेदन करने के योग्य हैं। योग्यता संबंधित अन्य डिटेल्स अभ्यर्थी विस्तार से भर्ती के आधिकारिक नोटिफिकेशन से भी चेक कर सकते हैं।
आवेदन फॉर्म भरने के लिए सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 500 रुपये आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। वहीं एससी/एसटी अभ्यर्थियों के लिए 500 रुपये फीस तय की गई है।परीक्षा और इंटरव्यू के लिए शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों की लिस्ट 27 मई 2025 को जारी की जाएगी। जिसके बाद सेलेक्टेड अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा में बैठना होगा। इस भर्ती से संबंधित अन्य किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार इलाहाबाद हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।
आयु- 21 से 25 वर्ष
हाई कोर्ट की इस भर्ती में फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों की उम्र कम से कम 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 26 वर्ष होनी चाहिए। आयुसीमा का गणना 1 जुलाई 2025 के आधार पर की जाएगी। वहीं ऊपरी एज लिमिट में छूट का प्रावधान भी किया गया है।इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


