नई दिल्ली । भाजपा की रेखा गुप्ता ने ली दिल्ली के मुख्यमंत्री पद की शपथ, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंच पर मौजूददिल्ली की शालीमार बाग विधानसभा सीट से पहली बार विधायक बनीं भाजपा की रेखा गुप्ता ने आज दिल्ली की नई मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली।उन्हें राज्यपाल वीके सक्सेना ने शपथ दिलाई। सुषमा स्वराज, शीला दीक्षित और आतिशी के बाद वह अब दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ केंद्रीय गृह मंत्री, कई केंद्रीय मंत्री और कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रेखा गुप्ता के अलावा विधायक – प्रवेश वर्मा, आशीष सूद, पंकज सिंह, मनजिंदर सिंह सिरसा, कपिल मिश्रा और रविंद्र इंद्राज नयी मंत्रिपरिषद के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। शपथ ग्रहण समारोह में तमाम मंत्री, भाजपा और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री के अलावा फिल्म स्टार, साधु-संत और कारोबारियों के साथ ही हजारों लोगों ने समारोह में शामिल हुए । बता दें कि जैसे ही वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचीं, उनके मनोनीत मंत्रिमंडलीय सहयोगी प्रवेश साहिब सिंह सहित कई पार्टी नेताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्रियों और पड़ोसी राज्यों के मुख्यमंत्रियों सहित कई पार्टी नेता समारोह में भाग लेने आए हैं।इससे पहले, दिल्ली की मनोनीत मुख्यमंत्री, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेम चंद बैरवा और वरिष्ठ भाजपा नेता वसुंधरा राजे के साथ रामलीला मैदान में विजय चिन्ह दिखाते हुए शामिल हुईं। वे केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, हरदीप पूरी से लेकर आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नायडू से भी मिलीं।






