गोड्डा :: पोड़ैयाहाट विधानसभा क्षेत्र के हंसडीहा निवासी भाजपा कार्यकर्ता सह समाजसेवी प्रमोद जायसवाल ने भाजपा उम्मीदवार के रुप में पोड़ैयाहाट विधानसभा से चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। उन्होंने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष् बाबूलाल मरांडी से भी मिलकर चुनाव लड़ने की इच्छा व्यक्त कर चुके हैं।उनके पारिवार की राजनीतिक पृष्टभूमि रही है और क्षेत्र से जुड़कर किसी न किसी रूप से जनता की सेवा कर रहा हूं। वे पिछले वर्ष ही शिक्षक से सेवा निवृत् हुए है। वे वैश्य समाज से है तथा कलवार वैश्य समाज के जिलाध्यक्ष के रूप में सेवा दे रहे हैं।
भाजपा कार्यकर्ता सह समाजसेवी प्रमोद जायसवाल रविवार को अग्रसेन भवन में संवाददाताओं के समक्ष बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि छात्र जीवन से ही उनका लगाव आरएसएस व भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं से रहा है। सरकारी सेवा सेअवकाश ग्रहण करने के पश्चात फिर से राजनीति में सक्रीय हुआ हूं। अगर मुझे भाजपा से टिकट मिला तो मैं जनता की सेवा करूंगा। अगर उन्हें टिकट नहीं मिला तो भी वे आम भाजपा कार्यकर्ताओं की तरह आलाकमान के निर्देशों का पालन करते रहेंगे। मौजूदा समय में राजनीति में धन-बल का बोलबाला है तो ऐसे में आप कहां तक खरा उतर सकेंगे के प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि उसे हंसडीहा- सरैयाहाट- पोड़ैयाहाट की जनता का आर्शीवाद प्राप्त है। आजतक सरैयाहाट से कोई भी प्रत्याशी नहीं हुआ है। ऐसे में जनता की निगाह उनपर है। अगर आलाकमान का आर्शीवाद मिला तो मैं खरा उतरने में कोई कसर नहीं छोडूंगा। उन्हें 1980 से ही राजनीतिक क्षेत्र का अनुभव है।उन्होंने कहा कि झारखंड अगल होने के बाद भी सपना पूरा नहीं हुआ है। उसको पूरा करने के लिए गरीबों और अमीरों को समान शिक्षा, चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने, पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण दिलाने, भुइया,घटवाल की पुरानी मांगें अनुसूचित जनजाति का दर्जा दिलाने, सिंचाई सुविधा मुहैया कराने व भय, भ्रष्टाचार मुक्त समाज बनाने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर सेवा निवृत्त शिक्षक दिलीप कुमार झा, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री गौरीशंकर चौबे, शंभू कुमार, वियज कुमार, आदित्य कुमार, पंकज कुमार, शशिभूषण पांडेय, जीवलाल यादव आदि उपस्थित थे।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


