जामताड़ा : शनिवार को जामताड़ा आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर से लीलावती निवास जामताड़ा,चंदन लाज के समीप एक बैठक का आयोजन किया गया। इस संबंध में आर्ट ऑफ लिविंग जामताड़ा की वरिय प्रशिक्षक द्वय रेनू पद पात्र तथा रून्टी चंद्रा ने बताया कि आनंद उत्सव कोर्स प्रत्येक वर्ष के भांति इस वर्ष में भी 13 से 18 अगस्त तक जामताड़ा आर्ट ऑफ़ लिविंग की ओर से लीलावती निवास जामताड़ा में संपन्न कराया जाएगा। ज्ञात हो कि यह कोर्स पूरे देश में एक ही समय में लाइव टेलीकास्ट के जरिए आर्ट ऑफ़ लिविंग के प्रणेता परम पूज्य श्री श्री रविशंकर जी के द्वारा संपन्न होगा। इस संबंध में जामताड़ा आर्ट ऑफ लिविंग के प्रमुख संरक्षक श्री ओम प्रकाश चौधरी ने बताया की आनंद उत्सव मेघा कोर्स के लिए पूरी व्यवस्था संपन्न किया गया है जिसमें सभी के सुविधा को मद्देनजर रखते हुए उचित व्यवस्था किया गया है। इसमें सभी सक्रिय कार्यकर्ता गण बैठक में भाग लिए जिसमें अजय अजय चंद कर्मवीर कुमार शत्रुघन यादव राजेश चौधरी सोमेन पाल अनीता अग्रवाल श्रवणी चंद लीलावती देवी मंजू राठी मधु कुमारी आदि।
WhatsApp Group जुड़ने के लिए क्लिक करें 👉
Join Now


