साहिबगंज । मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के महादेववरन गांव के ग्राम प्रधान होली कोडा कि 13 जनवरी को अपराधियों के द्वारा गोली मार कर हत्या करने मामले में मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव को मिली बडी सफलता।थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने बताया की ग्राम प्रधान होली कोडा हत्या मामले में थाना के एसआई पवन कुमार यादव के साथ अनुसंधान में हत्या का सफल उद्वेदन किया गया है।थाना प्रभारी ने बताया की ग्राम प्रधान होली कोडा का हत्यारा कोई और नही उनका घर आने-जाने वाले पंकज कुमार गुप्ता था, जो मिर्जाचौकी बाजार के सिटी विश्वकर्मा के साथ मिल कर होली कोडा का हत्या करने का षडयंत्र रच रखा था।
ग्राम प्रधान कि हत्या को लेकर दो लाख रुपया दिया था पंकज ने सिटी विश्वकर्मा को पुछताछ के क्रम में पुलिस को पंकज कुमार गुप्ता ने बताया की होली कोडा कि हत्या कराने को लेकर दो लाख रुपये सिटी विश्वकर्मा को दिया गया था। सिटी विश्वकर्मा ने षड्यंत्र के तहत ग्राम प्रधान होली कोडा के साथ मॉर्निंग वाॅक पर गया और अपराधियों को फोन कर हत्या करने कि बात कही तभी घात लगाए अपराधियों ने होली कोडा पर फायरिंग कर फरार हो गया। वहीं सिटी विश्वकर्मा ने भी पुलिस को यह बताया की पंकज कुमार गुप्ता ने दो लाख देने के बाद पचास हजार रुपये श्राद्ध कर्म करने को लेकर मांगा था। कहा था कि काम होने के बाद 50 हजार रुपये तुम्हें दे दिया जाएगा। इधर पुलिस को पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि होली कोडा के घर से मेरा संबंध था।जिसको लेकर होली कोडा के साथ कभी-कभी कहा सुनी और मारपीट भी होता था।इससे पंकज कुमार गुप्ता काफी नाराज था।पुलिस को उन्होंने यह भी बताया कि जमीन बेचने के कार्य में ये काफी हस्तक्षेप करता था और हम लोगों के बीच रोड़ा था। इसलिए इसे मारने के लिए षड्यंत्र रचकर दो लाख में सिटी विश्वकर्मा से बात कि गई थी। जहां सिटी विश्वकर्मा ने अपराधियों को पैसा देकर ग्राम प्रधान होली कोडा के साथ मॉर्निंग वॉक के दौरान 13 जनवरी की सुबह 6 बजे अपराधियों के द्वारा गोली चलाकर हत्या करवाया गया।
थाना प्रभारी ने होली कोडा हत्या कांड का उद्वेदन कर दो को भेजा जेल
महादेववरन गांव के ग्राम प्रधान होली कोडा के हत्या के मामले में मिर्जाचौकी थाना प्रभारी रुपेश कुमार यादव ने बताया कि थाना कांड संख्या 3/ 25 के तहत पंकज कुमार गुप्ता और सिटी विश्वकर्मा को साहिबगंज जेल भेज दिया गया है।वहीं कहा की इस घटना में और जो कोई भी सम्मिलित है उसको लेकर छापामारी की जा रही है।उसे भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।


