देवघर: अधीक्षक उत्पाद के निर्देश पर जसीडीह थाना क्षेत्र के रोहिणी, परमेश्वर चौक के पास देर रात एक बड़ी छापामारी की गई। इस कार्रवाई में अभियुक्त अभिषेक कुमार सिंह के पास से अवैध विदेशी शराब के 6 कार्टन बरामद किए गए।
बरामद की गई शराब में इंपीरियल ब्लू ब्रांड की 375 एमएल की 173 बोतलें (कुल मात्रा: 64.875 लीटर) शामिल थीं। शराब की बोतलों पर “फॉर सेल इन पंजाब ओनली” लिखा था, जो कि झारखंड में बिक्री के लिए अवैध है। अभियुक्त को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
इस छापेमारी ऑपरेशन में मणिकांत कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद, किशोर कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद, मिथिलेश कुमार, अवर निरीक्षक उत्पाद सहित अन्य उत्पाद कर्मी और सशस्त्र बल भी शामिल थे।


