गोड्डा : पिछले दिनों रांची में आयोजित राज्य युवा महोत्सव के समूह लोक नृत्य प्रतियोगिता में दुमका प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करते हुए तीसरा पुरस्कार हासिल कर दुमका प्रमंडल सहित गोड्डा जिला को गौरवान्वित करने वाले कला – दल पी एंड डी डांस एकेडमी को जिला खेल पदाधिकारी डॉ. प्राण महतो एवं जिला कला संस्कृति संयोजक सुरजीत झा ने फूल माला, मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया। मंगलवार शाम एकेडमी के शांति नगर अवस्थित प्रशिक्षण शाला में आयोजित सम्मान – समारोह को संबोधित करते हुए डीएसओ डॉ. महतो ने सभी प्रतिभागियों सहित एकेडमी के निदेशक प्रेमचंद महतो एवं दीपक महतो के मेहनत एवं समर्पण की भूरी भूरी प्रसंशा करते हुए कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकर्ट नहीं होता। मेहनत और लगन से ही कोई अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकता है।


