गोड्डा : पुलिस अधीक्षक अनिमेष नैथानी के निदेशानुसार लगातार एन्टी क्राईम चेकिंग चलायी जा रही थी। उसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि मनीष कुमार दास, पिता रंजीत रविदास, सा० बढ़ौना, थाना गोड्डा नगर, जिला गोड्डा एक अवैध देशी कट्टा छुपाकर रखा है तथा कोई बड़ा घटना का अंजाम दे सकता है। इस सूचना पर पुलिस बल ग्राम बढौना स्थित मनीष कुमार दास के घर पर छापामारी कर मनीष कुमार दास को पकड़ा गया तथा अवैध हथियार के संबंध में कड़ाई से पुछताछ करने पर पकड़ाये मनीष कुमार दास के द्वारा अपने घर के छज्जा से अवैध अग्नेयास्त्र को निकाल कर दिया जिसे विधिवत जप्त किया गया तथा इस संबंध में गोड्डा नगर थाना मे मामला दर्ज किया गया है। वहीं छापेमारी में एक अवैध देशी कट्टा, एक जिन्दा कारतुस बरामद कर जब्त किया गया। वहीं मंगलवार को गोड्डा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक प्रियदर्शी ने प्रेस वार्ता कर उक्त मामले की जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त मनीष कुमार का पूर्व में अपराधिक इतिहास रहा है जिसमें अभियुक्त के विरुद्ध गोड्डा नगर थाना में मामला दर्ज है। वहीं छापामारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक भोलानाथ दास, नगर थाना गोड्डा, पुलिस अवर निरीक्षक अनुप कुमार साहू, सहायक अवर निरीक्षक गौरव कुमार, नगर थाना गोड्डा, चालक आरक्षी चंदन कुमार सिंह, नगर थाना गोड्डा, थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।


