कुंडहित (जामताड़ा) : कुंडहित प्रखंड क्षेत्र में आदिवासियों का पांच दिवसीय महापर्व सोहराय उर्फ वंदना मकर संक्रांति मंगलवार को धुमधाम के साथ सम्पन्न हो गया। मंगलवार को सोहराय के पांचवा दिन शिकार का आयोजन किया गया। समुदाय के लोग समुह बनाकर शिकार करने निकलते हैं। मौके पर कुंडहित प्रखंड के चन्द्रडीह ,बरमसिया, धोबना, इनायतपुर, धेनुकडीह, पहाड़गोड़ा, खैरबोना, गुदलीडीह, शंकरपुर, दुर्गापुर, बाजनापा़ड़ा, बाघाशोला, कालीपाथर, सौराकी, अगैया ,पुतुलबोना,सहित सभी आदिवासी गॉवों के आदिवासी युवक और युवतियों ने समूह बनाकर गॉव के निकट के जंगल झाड़ी पहुॅच कर विभिन्न जीब-जंतुओ का शिकार करते है। शिकार के दौरान शिकार किया गया जंतुओ को गॉव लाते है तथा सामूहिक रूप से पकाकर खाया जाता है। मंगलवार को सोहराय के इस विशेष आयोजन को लेकर आदिवासी समुदाय के लोगो का उत्साह देखते ही बन रहा था। शिकार के दौरान सभी एक दुसरे से आगे निकल जाना चाहते थे। बहरहाल आदिवासी समूदाय के लोगों ने पुरे हर्ष और उत्साह के साथ मछलियों के शिकार की परम्परा का र्निवहन किया। शाम होते ही आदिवासी गावं मे महिला परुष एकत्रित होकर नृत्य गीत देर रात तक चलता है। इस दौरान आदिवासी गावं मे आदिवासी युवकों द्वारा पांरपरिक बेसभुषा के साथ नृत्य करते देखा गया। लोगो का कहना है की आज भी आदिवासी समाज मे कला संस्कृति देखने को मिलता है।


