– सोहराय पर हाटो-काटकोम (शिकार )का आयोजन
गोड्डा : जिला मुख्यालय सहित सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में आदिवासी समाज का प्रमुख पर्व सोहराय सह बंधना को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को हाको काटकोम के रूप में मनाया। इसको लेकर आदिवासी गांव में उत्साह चरम पर है। आदिवासी गांवों में ग्रामीणों ने नजदकी तालाब में जाल फेंककर या अन्य विधि से मछली व केकड़ा का शिकार किया। पथरगामा प्रखंड के बरसमसिया गांव निवासी चुनका मुर्म ने कहा कि सोमवार को सोहराय का हाको काटकोम अर्थात शिकार करके खाने का दिन है। सोहराय में यह महत्वपूर्ण दिन होता है। इसमें आदिवासी परंपरागत रूप से शिकार के लिए निकलते हैं। वर्तमान सामाजिक व भौगोलिक परिवेश में यह सिमित हो गया है। इसलिए नजदीकी तालाब से मछली मारने व परिवार -समाज के साथ मिलजुलकर बांट कर खाते हैं। आज का दिन उत्साह चरम पर रहता है। इस पर्व में भी ग्रामीण अपनी सुविधा के अनुसार कार्यक्रम आयोजित करते हैं। इसमें सभी ग्रामीण की सामूहिक रूप से नाचना -गाना शुभ संकेत माना जाता है। इसी प्रकार जिले के अन्य भागों में भी अपने- अपने अंदाज से मनाया जाता है।


