संताल एक्सप्रेस संवाददाता
हिरणपुर( पाकुड़ ) । थाना क्षेत्र के मोहनपुर करणडांगा गांव में एक युवक की कथित रूप से हत्या कर देने का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार रविवार शाम करीब 7 बजे करणडांगा निवासी मृतक असराफुल अंसारी घर से निकला और रात तक वापस नहीं आया। सुबह परिजनों को चौकीदार की मदद से जानकारी मिली की गांव के ही हेट पोखर के समीप उसका शव पड़ा है। जिसके बाद आनन-फानन में परिजन मौक़े पर पहुंचे। उधर पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर थाना प्रभारी रंजन कुमार दलबल के साथ पहुँचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सोनाजोड़ी ले जाया गया। शव के सर पर पत्थर के गंभीर चोट के निशान थे। वहीँ थाना प्रभारी रंजन सिंह भी मौके पर पहुंचकर इस हत्या गुत्थी को सुलझाने में जुट गए। उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। मृतक बैकरी का काम करता था। वो चार महीने पहले ही घर लौटा था।


