मेहरमा : प्रखंड के बलबड्डा थाना में एक नाबालिग लड़की की माँ ने पुलिस को लिखित आवेदन देकर अपनी पुत्री का अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया था। पीड़िता माँ ने थाने में दिया गया आवेदन पर आरोप लगायी थी कि सीमावर्ती राज्य बिहार के अंतीचक गांव का रहने वाला रुपेश कुमार मंडल नामक युवक ने उसकी पुत्री का अपहरण कर लिया है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच-पड़ताल शुरू कर दिया। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में मामला को प्रेम प्रसंग से संबंधित पाया। जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक और नाबालिक के बीच बीते कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।
नाबालिक लड़की ने युवक से प्रेम प्रसंग में घर से भाग कर शादी रचा लेने की बात कहीं और उन्होंने यह भी कहा कि वे अपने स्वेच्छा से युवक के साथ रहना चाहती है। हालांकि पुलिस ने पीड़िता की माँ के फर्द बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी युवक को गिरफ्तार करते हुए नाबालिक लड़की को सकुशल बरामद कर युवक को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बलबड्डा थाना प्रभारी अमित कुमार मारकी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिक लड़की की माँ का आवेदन के आधार पर बलबड्डा थाना कांड संख्या 03/2025 के तहत नामजद अभियुक्त के विरुद्ध नाबालिग लड़की को अपहरण करने का मामला दर्ज किया गया था। नाबालिक लड़की को बरामद करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। लड़की को 164 का बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया है।


