गोड्डा : स्थानीय महिला कॉलेज में शनिवार को सोहराय का आयोजन हुआ। इस अवसर पर गाए जाने वाले पारंपरिक संताली गीतों और झाल – मांजर की थाप पर जब आदिवासी छात्राओं ने अपने लयबद्ध नृत्य से समा बांधा तो उपस्थित प्राध्यापिकाएं भी अपने को रोक ना सकीं और जम कर थिरकीं। कार्यक्रम में शामिल प्राध्यापिकाओं में डॉ. नूतन झा, डॉ. साबरा तबस्सुम, डॉ. सुधि वत्स, डॉ. संजू सिंह, डॉ. रेखा सिंह, प्रो. पूनम झा एवं प्रो. सुहागिनी मरांडी ने छात्राओं की भरपूर हौसलाफजाई की। छात्राओं में पिंकी मुर्मू, अनिता सोरेन, शिला मुर्मू, सुनीला हेंब्रम, सलोनी हेंब्रम, सोनी हांसदा, एलिशा मुर्मू, महाफुल हेंब्रम, गीता मुर्मू, अमीषा बास्की, लक्ष्मी मुर्मू, शांति मुर्मू, नेहा सोरेन, सुशीला मुर्मू, सुहानी सोरेन, एलिजाबेथ किस्कू, एलिका मुर्मू, जस्मीलता किस्कू, रेशमी मरांडी, उर्मिला हांसदा, महाफुल सोरेन, सेलिना मेरी बेसरा, शिला मुर्मू, होपनमय हेंब्रम, अन्ना मेरी मरांडी, शिवानी सोरेन, रूबी मुर्मू, पूजा मरांडी, सोनमुनि मरांडी, सोनोती सोरेन, तालको किस्कू, रीना हेंब्रम, सुशीला हांसदा, उर्मिला मुर्मू, प्रेमलता मुर्मू, मंजू मालतो एवं सावित्री मरांडी शामिल हुईं।


