ललमटिया संवाददाता (गोड्डा) : जिले के ललमटिया थाना क्षेत्र स्थित तेलगामा गांव के रहने वाला 45 वर्षीय मरांग बाबू सोरेन की तालाब में डूबने से मौत हो गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मरांग अपने लड़के के साथ तेलगामा के नजदीक नीमा कला तालाब गए थे जहां मृतक कपड़ा खोलकर स्नान करने के लिए तालाब में उतरा था। मृतक के लड़के ने बताया कि उसका पिता देर तक पानी से बाहर नहीं आया, पिता के पानी से बाहर नहीं आने के बाद वह दौड़कर अपने घर पहुंचा और परिवार वालों को घटना की जानकारी दी। सूचना पर परिवार वाले मौके पर पहुंचे और खोजबीन करने लगे मृतक के नहीं मिलने पर तालाब के पास रोने लगे। जिससे आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मुकेश कुमार राउत व सब इंस्पेक्टर निर्मल मंडल दलबल के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर स्थानीय ग्रामीणों की सहयोग से तालाब में मृतक मरांग मय की खोज बिन शुरू कर दी। लेकिन साम गहराने के कारण सफलता नहीं मिल पाई थी। आज दूसरे दिन ललमटिया पुलिस की सूचना पर सुंदर डैम से आए तैराकी व पुलिस बल की सहयोग से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने पत्नी के साथ 2 बेटे को अपने पीछे छोड़ गया है। शव बरामद होने के बाद ललमटिया पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गोड्डा सदर अस्पताल भेज दिया है। वही मैके पर बोआरीजोर सीओ केदारनाथ सिंह व सामाजिक कार्यकर्ता अरुण शाह मौजूद थे।


