जामताड़ा : झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को दुमका रोड स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष रविंद्र नाथ दुबे ने की, जिसमें मुख्य रूप से संगठन की मजबूती पर विस्तृत चर्चा की गई। इस मौके पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने केक काटकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर शिबू सोरेन के लंबी उम्र और स्वस्थ जीवन की कामना की। इस दौरान अशोक मंडल और रविंद्र नाथ दुबे ने बताया कि पूरे प्रदेश में शिबू सोरेन का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है और जामताड़ा में भी इसे लेकर खास उत्साह है। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और केक काटकर अपने नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की गई। पार्टी नेताओं ने आगामी चुनावों और संगठन को और अधिक सक्रिय और मजबूत बनाने के लिए योजनाओं पर विचार-विमर्श किया। संगठन की एकता और आगामी कार्यों के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।
इस अवसर पर पार्टी नेताओं ने अपने संबोधन में शिबू सोरेन की नीतियों और उनके संघर्ष को याद किया और उनके मार्गदर्शन में पार्टी के आगे बढ़ने का संकल्प लिया। झामुमो की यह बैठक संगठन की एकता और आगामी कार्यों को लेकर एक नया संदेश देने वाली साबित हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की मजबूती को लेकर बनी योजना पार्टी की सफलता के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगी। मौके पर सगीर खान, आनंद टुडू, प्रोफेसर कैलाश साव, चमेली देवी, देवाशीष मिश्रा, असित मंडल, अनूप पांडे, रघुनाथ गोस्वामी, सुभाष मिर्धा, साकेत सिंह, ताहा अंसारी, जमरुद्दीन अंसारी, जमाल अंसारी, रहीम अंसारी, रिजवान शेख, लालू अंसारी समेत अन्य झामुमो कार्यकर्ता मौजूद थे।


