झामुमो की समीक्षा बैठक में क्षेत्रीय समस्याओ के निराकरण और संगठन मजबूती पर जोर
संताल एक्सप्रेस संवाददाता
काठीकुण्ड । झामुमो काठीकुण्ड इकाई द्वारा गुरुवार को प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल जब्बार की अध्यक्षता मे समीक्षा बैठक सह कार्यकर्ता सम्मान समारोह व वनभोज कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड स्थित धावाटाड़ नदी तट पर हुआ।कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दुमका सांसद नलिन सोरेन,जिप अध्यक्ष जॉयस बेसरा,विधायक शिकारिपड़ा आलोक सोरेन,सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन शामिल हुये।अवसर पर मौजूद प्रखंड कमिटी सदस्यों ने बारी-बारी कर क्षेत्र मे व्याप्त मुलभुत समस्याओं से सांसद व विधायक श्री सोरेन को अवगत कराया।समस्याओं पर प्रकाश डालते सांसद नलिन सोरेन ने कहा कि,क्षेत्र में व्याप्त कमियों को दूर करने का हमारा अथक प्रयास निरंतर जारी रहेगा। राज्य में शिक्षिकों की नियुक्ति नहीं होने से विद्यालयों में शिक्षकों की कमी समस्या को 24 फरवरी से 27 मार्च तक चलने वाली बजट सेशन में रखने का अनुरोध उन्होंने विधायक आलोक सोरेन से किया। इस अवसर पर विधायक आलोक सोरेन ने कहा कि,विधानसभा चुनाव में जीत मेरी नहीं बल्कि गुरु जी की विचारधारा की है,आपके संघर्ष की है।जीत के बाद जनता ने जो जिम्मेदारी हमें सौपी है,उसमें खरा उतरने का हर संभव प्रयास करूंगा।उन्होंने कार्यकर्ताओं को जागरूक रहते हुए अपने अपने क्षेत्र के समस्याओं को पार्टी तक पहुंचाने की बात कही।झारखण्ड सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का निर्देश कार्यकर्ताओ को दिये।विपक्ष पर वार करते हुए कहा कि, पूंजीपति लुटेरे जो हमारे जल जंगल जमीन को छीनने की मंशा रखी हुई है।हमारा जागरूक रहते हुये गुरुजी के आंदोलनकारी विचारधारा से जुड़े रहना ही इसका मुंह तोड़ जवाब होगा।जिला परिषद अध्यक्ष जॉयस बेसरा ने अपने सम्बोधन मे नव वर्ष की शुभकामनायें देते हुये सभी कार्यकर्ताओ को धन्यवाद दिया।कहा, कि वर्ष 2024 हमारे लिए उपलब्धियों से भरा वर्ष रहा।कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान अपने ही क्षेत्र मे हमारी अनुपस्थित के बाबजूद भारी मतों से जीत कार्यकर्ताओ के अथक प्रयास का परिणाम है।
चुनाव के दौरान आपकी सक्रियता सराहनीय है। उन्होंने कहा कि, गरीब जरुरतमंदो की मदद करना हमेशा से हमारी प्राथमिकता रही है और हमेशा रहेगी।कहा कि,हमारा क्षेत्र बहुत ही बिछड़ा क्षेत्र है,जहां कई सारी मुलभुत समस्याए भरी पड़ी है।जिनका निष्पादन करने का कार्य हम हर हाल मे करेंगे।सांसद प्रतिनिधि जोन सोरेन ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ को अपने अपने क्षेत्र मे व्याप्त समस्याओ की सूची तैयार कर पार्टी को सौपने की बात कहीं, ताकि एक एक कर समस्याओ का निराकरण करने पर पहल किया जा सके।अवसर पर अधिकारियो ने आगामी 2 फरवरी, जेएमएम के 46वां स्थापना दिवस के अवसर पर दुमका मे होने वाले विशाल जनसभा को लेकर कार्यकर्ता को जोरो सोरो से लग जाने की बात कहते विभिन्न दिशा निर्देश दिये।
अवसर पर महिला मोर्चा अध्यक्ष शिखा सोरेन,प्रखंड सचिव सिमोन टुडू , उपाध्यक्ष बालकिशोर मरांडी,सनाऊल अंसारी, झिकरा मुखिया अल्वीना मुर्मू ,बरतल्ला मुखिया दूरबीन किस्कू, आसन पहाड़ी मुखिया रोशन मुर्मू,पिपरा मुखिया लुकास मुर्मू,वरिष्ठ कार्यकर्ता जियालाल भगत,हेमंत भगत,समसुद्दीन अंसारी, अब्राहम मुर्मू,रहमत अली,मोहम्मद सकिल,सलीम अंसारी,संदीप भगत,दुलाल बेसरा,जेबनेश सोरेन,विलियम मुर्मू, सुरेश भगत ,रजनीश कुमार, हुसैन अंसारी,संतोष सेन,तोफिक अंसारी,अक्सर अंसारी के सभी सभी पंचायतो के पंचायत अध्यक्ष, पर्यवेक्षक और सैकड़ो झामुमो महिला- पुरुष कार्यकर्ता मौजूद थे।


