कुंडहित (जामताड़ा) : वुधवार को गड़जोड़ी पंचायत अंतर्गत बेड़ा फुटबॉल मैदान में सोहराय त्योहार के शुभ अवसर पर तीन दिवसीय फुटबॉल खेल का आयोजन किया गया। फाइनल खेल में मास्टर 11 एक गोल से खेताब अपने नाम कर लिया। जबकि फाइनल खेल में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष जयश्रर मुर्मू ,सचिव मनोरंजन सिंह, पूर्व जिला परिषद श्री भजहरी मंडल मुख्य रूप से उपस्थित थे।
फाइनल खेल गाजाड एफसी वनाम मास्टर 11 के बीच खेला गया। जिसमें प्लेंटी शॉट पर मास्टर 11 एक गोल से विजय हुए। विजेता टीम को 20000 एवं उपविजेता टीम को 15 000 हजार तथा सेमीफाइनल में पहुंचने वाले टीम को 4000 देकर मुख्य अतिथियों ने सम्मानित किया। इस मौके पर सभा को जयसर मुर्मू एवं पूर्व जिप सदस्य भजहरी मंडल ने भी संबोधित किया। श्री मंडल ने कहा हमारे जीवन के लिए खेल अति महत्वपूर्ण है आज हमारे राज्य के कई खिलाड़ी खेल के माध्यम से अपने जीवन को बेहतर बनाया एवं अपना राज के साथ-साथ देश का नाम भी ऊंचा किया है। मौके पर एमबीबीएस क्लब अध्यक्ष देवीलाल सोरेन तथा आयोजक मंडल के सदस्य हेमलाल हेंब्रम ,जयराम मरांडी, राजू मरांडी, शांति मुर्मू, मुन्ना मरांडी, स्टीफन सोरेन, संता टुडू ,संतोष टुडू, मही लाल सोरेन, राजधान सोरेन, शत्रुघ्न सोरेन, सहित खिलाड़ी एवं हजारों दर्शक गण उपस्थित थे।


