विश्वविद्यालय में समान क्रय,नीड बेस्ड शिक्षकों की नियुक्ति सहित अन्य कार्य में अनियमिता को लेकर परिषद ने की जांच की मांग
दुमका। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय 32 दिन से बंद होने के लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला संयोजक संजय माडिया जिला नेतृत्व में कुलाधिपति को ज्ञापन भेजा । ज्ञापन में विश्वविद्यालय में विभिन्न समस्या को लेकर आगत कराया गया अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, दुमका (एबीवीपी) की ओर से आपके समक्ष एक महत्वपूर्ण मुद्दा उठाना चाहते हैं। महोदय सिदो कान्हू मुर्मू विश्विद्यालय करीब 32 दिनों से बंद किया गया है जो कि छात्रों के साथ अन्याय और भेदभाव किया जा रहा है। कई छात्र साथी सिदो कान्हू मुर्मू यूनिवर्सिटी की ओर से की गई अनियमितताओं के कारण परेशान हो रहे है।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की ओर से छात्रों के साथ पठन पाठन की प्रक्रिया बंद है।सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में अनियमितताएं और भ्रष्टाचार व्याप्त है।छात्रों की समस्याओं को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अनदेखा किया जा रहा है।
32 दिन से सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय बंद है छात्र परेशान है उनकी मांग है कि जल्द से जल्द विश्वविद्यालय खोला जाय। सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय में जो भी समान क्रय किया गया है जैसे की कुर्सी, टेबल ,लैपटॉप सामानों की गुणवत्ता की जांच हो। जिनका बेटा,बेटी परीक्षार्थी है,उसे भी बतौर परीक्षक कॉपी जांच में लगाया गया है।कुछ दिनों पूर्व नियुक्त नीड बेस्ड शिक्षको जिसने अभी सेमेस्टर 6 का एक क्लास नहीं लिया,वह भी सेमेस्टर 6 की कॉपी जांच की जा रही है। सिदो कान्हो मुर्मू विश्वविद्यालय में डॉ. राजीव कुमार जो वर्तमान कुलसचिव व कुलानुशासक के पद पर पदस्थापित है पूर्व में वो वित्तीय अधिकारी के पद पर थे उनके कार्यकाल में भवन निर्माण किया गया है उनकी गुणवत्ता की जांच हो ।
सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के वर्तमान प्रभारी कुलसचिव डा राजीव कुमार के नियुक्ति की जांच करायी जाए साथ ही साथ उन्हें किस आधार पर प्रमोशन मिला है उसकी जांच कराई जाए।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय परिसर में बन रहे नये सभी भवनों लाइब्रेरी, एमबीए,बी. एड गर्ल्स हॉस्टल निर्माण कार्यों की जांच करायी जाय, जब तक जांच न हो जाए कार्यो पर रोक लगाया जाए। जामा प्रखंड में बन रहे डिग्री काँलेज जामा के निर्माण कार्य पर जब तक जांच न हो जाए कार्यो पर रोक लगाया जाए।सिदो कान्हु मुर्मू विश्वविद्यालय के मल्टीपर्पस हॉल के भवन की जांच करायी जाए। पिछले डेढ़ वर्षो में दस करोड़ रुपए का भुगतान एन सी सी एफ को परीक्षा कार्यों के विपत्रों के विरुद्ध विश्वविद्यालय के आंतरिक स्रोत से किया गया है इसकी जांच होनी चाहिए । एएन,कॉलेज दुमका में के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह के कार्यकाल में झारखंड सरकार से प्राप्त करोड़ों रुपये के अनुदान राशि के वितरण में हुई वित्तीय अनियमितता की जांच कराई जाए।ए.एन महाविद्यालय दुमका को वित्तीय वर्ष 2017-2018 से लेकर वर्ष 2023-24 तक झारखंड सरकार से प्राप्त करीब 3 करोड़ 60 लाख रुपये का अनुदान राशि को खर्च करने में झारखंड राज्य वित्त रहित शिक्षा अनुदान अधिनियम का घोर उल्लंघन किया गया है।जिन विषयों में छात्रों का नामांकन निर्धारित संख्या से न्यूनतम है,उन विषयों में भी शिक्षकों को नियम विरुद्ध वेतन भुगतान किया गया है।महालेखाकार से कॉलेज का ऑडिट करायाराजभवन का आदेश है कि सभी कॉलेजों के प्राचार्यों और विभागाध्यक्षों के साथ ही शिक्षकों को बायोमेट्रिक हाजिरी बनाना अनिवार्य है।राजभवन के आदेश की अवहेलना करते हुए एएन कॉलेज दुमका के प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह बिना बायोमेट्रिक उपस्थिति के ही अवैध रूप से वेतन प्राप्त कर रहे हैं। बिना उपस्थिति विवरणी के अपना वेतन की निकासी कर प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह वित्तीय अनियमितता कर रहे है।ए.एन.कॉलेज दुमका में प्रभारी प्राचार्य डॉ.संजय कुमार सिंह पर करोड़ों रुपये के सरकारी अनुदान राशि के गबन और वित्तीय अनियमितता की मिली जन शिकायत पर संज्ञान लेते हुए संताल परगना के प्रमंडलीय आयुक्त ने सिदो कान्हु मुर्मू के कुलपति को जांच के लिए दो माह पहले पत्र लिखा था।पर कुलपति तक अपनी पहुंच और पैरवी के बल पर डॉ संजय कुमार सिंह ने इतने गंभीर मामले को ठंडे बस्ते में डलवा दिया है।आशंका है कि प्रभारी कुलपति डॉ बिमल प्रसाद सिंह करोड़ों के गबन के आरोपी प्रभारी प्राचार्य डॉ संजय कुमार सिंह को संरक्षण दे रहे हैं।इसकी निष्पक्ष जांच कराई जाए।।


