126 के प्रोसिडिंग में तेजी की उठी मांग
देवघर संताल एक्सप्रेस:-जसीडीह थाना अंतर्गत रुईया धर्मशालास का मामला दिनों दिन और गम्भीर होते जा रहा है।जानकारी के अनुसार मामले को लेकर फ़िलहाल एसडीओ कोर्ट के आदेश पर 163 लगा हुआ है और 107 का प्रोसेस चल रहा है।वहीं इस मामले में जेएमएम जिला उपाध्यक्ष सरोज सिंह के नेतृत्व में उक्त धर्मशाला की बिल्डिंग के दुकानदारों ने बुधवार को एसडीओ कोर्ट के नाजिर से मुलाकात कर 126 के प्रोसिडिंग में तेजी लाने की बात कही।वहीं इस मामले को लेकर नगर आयुक्त से भी मुलाकात कर इस मामले पर कड़ी कार्यवाई की बात कही है। सिंह ने कहा कि आज भी इस धर्मशाला की सम्पत्ति पर माफियाओं की नजर है पर हर हाल में इस धर्मशाला को और सभी दुकानदारों को बचाया जाएगा।वहीं मौके पर सिंह ने कहा कि पब्लिक ट्रस्ट होनें के कारण यहां आमजन के भी कई प्रकार के सामाजिक और धार्मिक कार्य का आयोजन भी होता है इस लिए इसे बचाने के लिए आस पास की जनता अपने जी जान से लगी हुई है।


