गोड्डा : देवघर में संपन्न संताल परगना बैडमिंटन चैंपियनशिप में गोड्डा के प्रिंस कुमार एवं मनप्रीत ने अपना जलवा बरकरार रखते हुए अपनी एक बार फिर अपनी बादशाहत कायम की। उक्त आशय की जानकारी देते हुए विजेता द्वय के पिता व प्रसिद्ध मोबाइल व्यवसायी अनिल कुमार पंडित ने बताया की प्रिंस जहां अंडर 15 आयु वर्ग स्पर्धा का विजेता तथा अंडर 19 का उपविजेता रहा वहीं मनप्रीत अंडर 13 का विजेता रहे। इसके अलावा गोड्डा की राधिका गर्ल्स अंडर 13 की उपविजेता रही। इन बच्चों के इस बड़ी उपलब्धि पर जिला बैडमिंटन संघ सचिव मो. अरसी सहित संघ के तमाम पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न खेल संघ सचिव सुरजीत झा, उपाध्यक्ष अखिल कुमार झा, झारखंड राज्य दिव्यांग क्रिकेट संघ के महासचिव मनीष कुमार सिंह, प्रिंस – मनप्रीत के स्कूल डॉन बोस्को स्कूल के निदेशक अमित राय एवं कवि शैलेंद्र प्रसाद ने हर्ष व्यक्त करते हुए तीनों प्रतिभावान शटलर्स को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।


