परंपरागत पर्व त्योहार का आयोजन आदिवासियों के संरक्षण का माध्यम : आलोक सोरेन
रानीश्वर(दुमका) । भारत सेवाश्रम संघ दुमका शाखा के पाथरा स्टेडियम में काफी उत्साह एवं धूमधाम के साथ सोहराय पर्व मनाया गया। मंगलवार को आयोजित पर्व में स्थानीय विधायक आलोक सोरेन ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर स्वामी प्रणवानंद बिद्या मंदिर के शिक्षक एवं छात्रों की ओर से आयोजित कार्यक्रम को सराहनीय बताया| कहा कि आदिवासियों का परंपरागत पर्व त्योहार का आयोजन आदिवासियों के संरक्षण का माध्यम हैं| यहां स्वामी नित्यब्रता नंद महाराज एवं प्रधान अध्यापक अभिनंदन मुर्मू के अगुआई में नायके दत्ता हांसदा एवं कुंडोम नायके प्रधान मुर्मू ने सोहराय गोट पूजा की। मौके पर बिजली विभाग के कार्यपालक अभियंता अमिताभ बच्चन सोरेन, उनके पत्नी रश्मि मरांडी, पुत्री सरनिम इपिल सोरेन, अमिता इशिका सोरेन ने भाग लिया। आश्रम के आदिवासी छात्राओं ने सोहराय पर्व के मौके पर संथाली नृत्य गीत प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया|सांस्कृतिक कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अभिनंदन ने किया। मौके पर विधायक श्री सोरेन के साथ झामुमो के जिला उपाध्यक्ष भैरव दत्त, प्रखंड अध्यक्ष बाबुजन, सचिव नौशाद शेख, बिनोद राणा, शेख रौनक अली, जीवन मंडल, संतोष राउत, अमल मंडल व चंडी चक्रवर्ती ने कार्यक्रम में भाग लिया| स्वामीजी ने बताया कि वर्ष 2003 से यहां आश्रम में सोहराय पर्व मनाया जाता हैं| स्वामी जी ने विधायक को यहां महिलाओं के स्किल डेवलपमेंट के लिए शेड निर्माण कराने का आग्रह किया। विधायक ने आश्रम के आवासीय विद्यालय के विकास एवं शेड निर्माण कराने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में ताल डांगाल के मुखिया परमेश्वर सोरेन,बिलकांदी के रामधन मरांडी, गोबिंदपुर पंचायत के शिमल हांसदा समेत आश्रम परिवार व छात्र छात्राएं मौजूद थी।


