देवघर संताल एक्सप्रेस: -देवघर स्थानीय नटराज बिहार में सामाजिक नागरिक मंच के जिला अध्यक्ष विष्णु कांत झा के नेतृत्व में देवघर जिसमें देवघर में स्थित सभी धर्मशालाओं को बचाने के लिए आंदोलन की रणनीति बनाई गई। बैठक में विष्णु कांत झा ने कहा देवघर नगर निगम क्षेत्र के सभी वार्डों में जनसंपर्क के माध्यम से लोगों को जोड़ा जाएगा और धर्मशालाओं को बचाने के लिए बड़ी रणनीति बनाई जाएगी जल्दी देवघर उपायुक्त कार्यालय तक मार्च लगभग 1000 लोगों के साथ किया जाएगा आंदोलन को धारदार बनाने के लिए छोटी-छोटी बैठकर लोगों को जोड़ने पर बल दिया जाएगा। बैठक मे मुख्य रूप से बिष्णु कांत झा,अनिल केशरी,संतोष, सुनील बर्मा, आशीष मिश्रा,मनीष झा, अनिल गुप्ता उपस्थित हुए।


