देवघर। आज 06 जनवरी 2025 को पूर्व प्रधानमंत्री हरदानहल्ली डोड्डेगौड़ा देवेगौड़ा (एचडी देवेगौड़ा) का देवघर एयरपोर्ट पर आगमन हुआ। इस अवसर पर जिले के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया। स्वागत में डीसी विशाल सागर,पुलिस अधीक्षक अजीत पीटर डुंगडुंग इन अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।


